फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women's Excellence Deepyagya held in Samoliya village

Gonda News: समोलिया गांव में हुआ नारी उत्कर्ष दीपयज्ञ

Fri, 24 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women's Excellence Deepyagya held in Samoliya village
कार्यक्रम में शामिल लोग।
सीतापुर। बेहटा ब्लॉक के समोलिया गांव में गायत्री परिवार की ओर से नारी उत्कर्ष दीपयज्ञ का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें कई गांवों की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इनकी और से देव परिवार निर्माण प्रशिक्षण के लिए लखीमपुर खीरी में छह से 10 नवंबर तक होने वाले विराट नारी उत्कर्ष समारोह में भागीदारी के लिए पंजीकरण भी कराया।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापक गुरू परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा प्रदेश में एक करोड़ देव परिवार निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गायत्री परिवार द्वारा महिलाओं को प्रदेश के हर जिले में देव परिवार निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया देव परिवार निर्माण अभियान का पहला कार्यक्रम छह से 10 नवंबर तक लखीमपुर खीरी में विराट नारी उत्कर्ष समारोह के रूप में होगा, जिसमें सीतापुर गायत्री परिवार सक्रिय भागीदारी करेगा। इस क्रम में बेहटा ब्लॉक के समोलिया गांव में नारी उत्कर्ष दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें लालपुर बाजार सहित कई गांवों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं को नारी उत्कर्ष समारोह में भागीदारी के लिए आमंत्रित कर उनका शिविर के लिए पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार लखीमपुर के जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद और लखनऊ की माया वर्मा ने किया। माया वर्मा ने बताया कि नारी उत्कर्ष समारोह में प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक महिला मंडल टीम प्रतिभाग करेंगी। ये सभी बहनें प्रशिक्षण के बाद अपने जिलों में देव परिवार निर्माण अभियान चलाएंगी। इस दौरान सर्वेश वर्मा, कमल किशोर, विजय वर्मा, राम मित्र वर्मा, माता प्रसाद वर्मा, अजय वर्मा, संत राम निषाद, वंशीधर मौर्य, नीलम पटेल, अनुराधा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed