फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women will get security guarantee from 'Shakti Sarathi'

Gonda News: ‘शक्ति सारथी’ से महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा की गारंटी

Wed, 02 Oct 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women will get security guarantee from 'Shakti Sarathi'
गोंडा के कलेक्ट्रेट में वाहन चालकों को रवाना करतीं डीएम नेहा शर्मा। स्रोत-सूचना विभाग
गोंडा कलेक्टर नेहा शर्मा की अनूठी पहल, जिले में प्रशिक्षित किए गए 1000 ‘शक्ति सारथी’
विज्ञापन


‘शक्ति वंदन-2.0’ के तहत शक्ति सारथी के रूप में तैनात होंगे ऑटो व ई-रिक्शा चालक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। शारदीय नवरात्र पर ऑटो रिक्शा चालक शक्ति सारथी की भूमिका में नजर आएंगे। इससे महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। शक्ति सारथी को महिलाओं के सुरक्षित आवागमन के साथ ही सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में गोंडा जिला प्रशासन ने यह अनूठी पहल की है।
नवरात्र में दुर्गा महाष्टमी के पावन अवसर पर ‘शक्ति वंदन-2.0’ कार्यक्रम के तहत ‘शक्ति सारथी’ थीम तय की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। गोंडा जिला प्रशासन ने बीते वर्ष शक्ति वंदन कार्यक्रम में 12 हजार कन्याओं का पूजन कर रिकॉर्ड स्थापित किया गया था। अब इस मुहिम को जिलाधिकारी नेहा शर्मा आगे बढ़ा रहीं है।
विज्ञापन



11 अक्तूबर को होगा आयोजन
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तय किया है कि इस पहल से एक हजार ई- रिक्शा चालक प्रशिक्षित होंगे। चालकों का प्रशिक्षण महिला सुरक्षा को मजबूत बनाएगा और समाज में एक नया संदेश भेजेगा। कार्यक्रम का आयोजन 11 अक्तूबर 2024 को होगा। दरअसल 90 फीसदी से अधिक महिलाएं यात्रा के लिए ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करती हैं। शुरुआत में 1000 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को इस पहल के में शामिल किया गया है, आगे चलकर इस कार्यक्रम को और भी विस्तार दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ
गोंडा। जिले में दो से 16 अक्तूबर तक चलाने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम नेहा शर्मा ने जगारूकता के लिए ऑटो रिक्शा वाहन को रवाना किया गया। साथ ही स्वयं सुरक्षित चलें एवं दूसरों को सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित करने की अपील की। (संवाद)




भयमुक्त होकर यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
शक्ति वंदन 2.0 के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक किया जा रहा है। ‘शक्ति सारथी’ से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव आएगा। जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में यह कार्यक्रम तय किया गया है। विकास कार्यों की प्रदर्शनी के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और आधारभूत ढांचे में हुए सुधारों को प्रदर्शित किया जाएगा। शक्ति सारथी थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगेगी। समाज में विशेष योगदान देने वाली नौ महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
नेहा शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed