फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women stood in line for hours for fertilizer during Nirjala Vrat

Gonda News: निर्जला व्रत में खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहीं महिलाएं

Thu, 14 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women stood in line for hours for fertilizer during Nirjala Vrat
साधन सहकारी समिति धानेपुर में खाद के लिए लाइन में लगी महिलाएं। -संवाद
धानेपुर/मनकापुर/गौराचौकी (गोंडा)। हलषष्टी व्रत के बावजूद बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं धान की फसल बचाने के लिए खाद मिलने की आस में साधन सहकारी समितियों पर डटी रहीं। उमसभरी धूप में कई घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिलने पर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) धानेपुर पर सुबह छह बजे से ही महिलाओं सहित किसानों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 10 बजे तक समिति पर करीब एक हजार किसान इकट्ठा हो गए। पुलिस की मदद से किसानों को कतारबद्ध कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता भी समिति पर मौजूद रहकर वितरण की निगरानी करते रहे। दोपहर दो बजे तक 218 किसानों को ही खाद मिल सकी। अन्य किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लाइन में लगी गंगाजलि, रामरता व ननकना सहित कई महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि कई दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद खत्म हो जाती है। सचिव रामभवन ने बताया कि बुधवार के वितरण के बाद 218 बोरी बची थी। जिसे बृहस्पतिवार को वितरण किया गया। वहीं, मनकापुर की साधन सहकारी समिति भिटौरा पर 300 बोरी खाद का वितरण हुआ। साधन सहकारी समिति आटा के सचिव कमलापति तिवारी ने बताया कि दो सौ बोरी यूरिया आई है। वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed