फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women should not consider themselves weak: Suman Singh

खुद को कमजोर न समझें महिलाएं: सुमन सिंह

Wed, 06 Nov 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women should not consider themselves weak: Suman Singh
गोंडा के सर्किट हाउस में जनसुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायतें सुनी गयीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर व असुरक्षित न महसूस करें, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायें।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि आप स्वयं शिक्षा ग्रहण करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें तथा अपनी बच्चियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने का भरसक प्रयास करें, ताकि वह भी समाज में सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। जनसुनवाई के दौरान नौ पीड़ित महिलाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। जिस पर सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह द्वारा विगत माह के जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर वीरबहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी सदर कृपाशंकर कनौजिया, महिला कल्याण अधिकारी विभा मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष कंहई प्रसाद, हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, ज्योत्सना सिंह, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed