{"_id":"ae1ad4ddb34977e2e5f5a7e9c612d3ca","slug":"women-s-stake-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की जलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला की जलाकर हत्या
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं। मृतका के चाचा ने थाने में सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुवार को रेहरा बाजार थाने में दी गई तहरीर में गांव केवटली थाना भवानीगंज जनपद सिद्घार्थनगर निवासी शिवपूजन वर्मा ने कहा है कि उन्होंने अपनी भतीजी इंदू (24) की शादी रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवारी खेड़ा के मजरा कुर्मीडीह निवासी रामभवन के साथ बीती 21 अप्रैल को की थी।
शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर वे इंदू को प्रताड़ित करते थे। यह बात इंदू ने फोन पर कई बार मायके वालों को बताई थी।
विज्ञापन
शिवपूजन का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गुरुवार को इंदू को जलाकर मार डाला है। इंदू का पति रामभवन करीब 15 दिन पूर्व रोजगार के सिलसिले में पंजाब गया हुआ है।
मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष रेहरा बाजार नरेंद्र शाही ने बताया कि घटना के बाद ससुरालीजन घर से फरार हो गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका के चाचा शिवपूजन ने सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।