{"_id":"6965356c5c88ab3fb80bbf6f","slug":"women-get-angry-over-the-problems-of-awas-vikas-colony-gonda-news-c-100-1-slko1026-150252-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आवास विकास कॉलोनी की समस्याओं पर बिफरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आवास विकास कॉलोनी की समस्याओं पर बिफरीं महिलाएं
Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय पर समस्याओं को लेकर ज्ञापन देनें पहुंची आवास विकास कालोनी की महिलाएं। स्रोत
गोंडा। आवास विकास काॅलोनी द्वितीय की बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर समाजवादी महिला सभा ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को महिला सभा की जिलाध्यक्ष किसलय तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधान सहायक राहुल आनंद को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि आवास विकास द्वितीय कॉलोनी में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे गंदा पानी घरों में भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और जलापूर्ति की पाइपलाइन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है।
महिला सभा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा घरों के सामने और पार्कों में ईंट व मलबा जमा कर दिया गया है, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष किसलय तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी महिला सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान रेखा, अमित, ऊषा, पूनम, सुनीता, नीता सहित अन्य मौजूद रहीं।