{"_id":"65da32d8ea8f0f9e8d03b287","slug":"woman-tried-to-commit-suicide-in-front-of-co-office-gonda-news-c-100-1-slko1026-113382-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीओ कार्यालय के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीओ कार्यालय के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जमीन पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान एक महिला शनिवार दोपहर बाद डिब्बे में पेट्रोल लेकर सीओ कार्यालय के सामने पहुंची।
उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि लोगों ने उसे बचा लिया। कार्यालय से निकलकर सीओ मौके पर पहुंचे और टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
करनैलगंज क्षेत्र के भोंका बक्शीपुरवा निवासी नज्जो (45) पत्नी शमी अहमद ने शनिवार को कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
इससे आहत नज्जो तहसील के सामने सड़क पर डिब्बे में पेट्रोल लेकर पहुंची और खुद पर पेट्रोल डालकर करने की कोशिश की। गनीमत रही कि लोगों ने उसे बचा लिया।
नज्जो ने बताया कि पति बाहर नौकरी करता है घर पर छोटे बच्चे हैं। गांव के ही दो लोग जबरन उसकी भूमि पर कब्जा कर मकान बनवा रहे हैं। इससे उसके घर का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस तक कई बार शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।