{"_id":"667340eb368994ea1107dd14","slug":"woman-strangled-to-death-thrown-away-after-tying-hands-and-legs-gonda-news-c-100-1-gon1002-118811-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गला घोंटकर महिला की हत्या, हाथ-पैर बांध फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गला घोंटकर महिला की हत्या, हाथ-पैर बांध फेंका
Thu, 20 Jun 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में खरगूपुर के नरहरिया गांव के पास महिला का शव मिलने के बाद जांच करते एएसपी पूर्वी मनोज क
खरगूपुर थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के समीप कुंआनो नदी किनारे मिला शव
श्रावस्ती जिले के न्यू माॅडर्न थाना क्षेत्र के इटहना घाट निवासी है कैसरजहां
संवाद न्यूज एजेंसी
खरगूपुर (गोंडा)। क्षेत्र में एक महिला की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने महिला के दुपट्टे से ही उसका गला कसकर और हाथ-पैर बांधकर शव को खरगूपुर थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के समीप कुंआनो नदी के किनारे फेंक दिया। गांव के लोगों ने महिला का दुपट्टे से गला कसा हुआ और हाथ-पैर बंधा देखा तो पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराई तो वह श्रावस्ती जिले के इटहना घाट की रहने वाली निकली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर नरहरिया गांव के समीप कुंआनो नदी के किनारे एक 32 वर्षीय महिला का शव बुधवार की सुबह पड़ा पाया गया। महिला का गला उसके ही दुपट्टे से कसा था और उसके दोनों हाथ पीछे से व पैर भी बंधे थे। गांव के एक व्यक्ति ने शव पड़ा देखा तो वहां आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। महिला की शिनाख्त उसके सीमावर्ती जिले श्रावस्ती के इटहना घाट थाना न्यू मॉडर्न की रहने वाली कैसरजहां (32) पत्नी गोली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और दुपट्टे से ही दोनों हाथ पीछे से व पैर बांधकर शव को नदी किनारे फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कैसरजहां का पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। देर रात वह अचानक घर से लापता हो गई। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे। मगर पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह उसका शव खरगूपुर थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के करीब 100 मीटर दूरी पर कुंआनो नदी के किनारे पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, सीओ सिटी विनय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।