फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies one hour after childbirth

Gonda News: प्रसव के एक घंटे बाद महिला की मौत

Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman dies one hour after childbirth
गोंडा। इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सामान्य प्रसव के करीब एक घंटे बाद एक प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिला महिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

इटियाथोक के बसालतपुर गांव निवासी मारिया को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया गया था। यहां सामान्य प्रसव हुआ और उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

प्रसूता के पति मंजूर अहमद ने बताया कि प्रसव के लगभग एक घंटे बाद मारिया की सांसें तेज चलने लगीं और हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों की सलाह पर एंबुलेंस से उन्हें तत्काल जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed