फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman died in floodwaters in Nawabganj

नवाबगंज में बाढ़ के पानी ने ली महिला की जान

Wed, 10 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 10 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman died in floodwaters in Nawabganj
अंबेडकरनगर के टांडा में फिर उफनाई सरयू। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम दोनों ओर बाढ़ के पानी से घिरे ब्यौंदा मांझा गांव के मजरा सरोजे का पुरवा में रहने वाले धनीराम की पत्नी राजवंती की बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान केशवराम ने महिला के मौत की पुष्टि की है। साथ ही महिला के मौत की सूचना इलाकाई बाढ़ चौकी और थाने को भी दी है।
विज्ञापन


    बता दें कि तहसील क्षेत्र करनैलगंज में घाघरा तो तहसील तरबगंज में सरयू नदी कहर ढाए हुए है। जिसके पानी से नवाबगंज के 3 गांव और उनके कई मजरे पानी में डूबे हुए हैं। ब्यौंदा मांझा गांव का मजरा सरोजे का पुरवा भी इन्हीं में से एक है।
विज्ञापन


बताते हैं कि बुधवार की शाम 5 बजे गांव में रहने वाले धनीराम की पत्नी राजवंती (35) गांव के चारो ओर पानी भरा होने के कारण नित्य क्रिया के लिए सड़क के उसपार गई थी। जहां उनका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससे उनकी मौत हो गई। गांव के प्रधान केशवराम ने बताया कि राजवंती देवी बुधवार की शाम नित्य क्रिया के लिए गईं थी। जहां वह गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गई और उसी में डूब गई। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके मुताबिक मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व बाढ़ चौकी पर दी गई है।


गौरतलब है कि ब्यौंदा मांझा के कई मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। जहां गांव के चारो ओर बाढ़ का पानी ताल-तलैय्यों से लेकर खंती इत्यादि में भरा हुआ है। जिससे लोगों को आने-जाने के मार्ग में भ्रम हो जाता है और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed