फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman died after delivery in District Women Hospital in Gonda Her family created ruckus for hours

Gonda News: जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही की बात कहकर परिजनों ने किया हंगामा; जांच के आदेश

Mon, 05 Jan 2026 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 09:50 AM IST
सार

गोंडा में जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत की मौत हो गई। परिजनों ने घंटों हंगामा किया। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
woman died after delivery in District Women Hospital in Gonda Her family created ruckus for hours
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद भर्ती प्रसूता अनसुइया (40) की रविवार देर रात मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा किया। डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही करने की बात कही। 

विज्ञापन


सूचना पर सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह और नगर कोतवाली पुलिस पहुंची। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


मृतका देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर चांदपुर ग्राम पंचायत के गोड़रिया गांव की रहने वाली थी। पति जिलेदार ने बताया कि शनिवार की रात उन्होंने पत्नी अनसुइया को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को ऑपरेशन से पुत्र का जन्म हुआ। इसके बाद महिला को वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि देर रात अचानक प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन लोगों ने रेफर करने की बात कही। लेकिन, समय पर रेफर नहीं किया गया। काफी समय बीतने के बाद महिला को यहां से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, अस्पताल के गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया। पति जिलेदार व परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि अनसुइया का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा था और बच्चा सुरक्षित है। वार्ड में महिला को उल्टी हुई। आशंका है कि उल्टी श्वासनली में चली गई, इससे सांस लेने में दिक्कत हुई है। इसी कारण मौत हो गई। यह चिकित्सकीय जटिलता हो सकती है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed