फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman commits suicide, shopkeeper's body found hanging from a tree

Gonda News: महिला ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव

Tue, 24 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide, shopkeeper's body found hanging from a tree
झंझरी/बभनान। तरबगंज कस्बा निवासी अंजनी गुप्ता (22) ने सोमवार देर शाम घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, छपिया में तालागंज ग्रांट गांव के पास बिसुही नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक दुकानदार का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


डिक्सिर गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी अंजनी की शादी पांच वर्ष पूर्व तरबगंज कस्बा निवासी महेश कुमार गुप्ता से की थी। अंजनी के चार साल की बेटी परी है। धर्मपाल ने बताया कि अंजनी दो साल से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था। मानसिक बीमारी के कारण सोमवार देर शाम अंजनी ने फांसी लगा ली। ससुराल वालों ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बभनान संवाद के अनुसार छपिया के तालागंज ग्रांट के मजरे कोइरीपुरवा निवासी बाबूलाल (55) का शव गांव के समीप बिसुही नदी के किनारे जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि बाबूलाल पंक्चर व वाहनों की धुलाई की दुकान चलाता था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed