फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman and teacher injured in accidents succumb to injuries

Gonda News: हादसों में घायल महिला और शिक्षक ने दम तोड़ा

Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman and teacher injured in accidents succumb to injuries
बेलसर/तरबगंज। बेलसर और तरबगंज में हुए सड़क हादसों में घायल महिला व शिक्षक की इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन

बेलसर-गोंडा मार्ग पर चांदपुर के पास रविवार रात थार से टक्कर के बाद बेकाबू पिकअप घर के बाहर बैठीं मिथलेश (50) व दो लड़कियों को कुचलते हुए पलट गई थी। इससे पिकअप सवार दो लोग भी घायल हुए थे। पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को मिथलेश की मौत हो गई। हादसे में मिथलेश सहित पांच लोग घायल हुए थे। रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि मृतका के पति हरिनाथ ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिथलेश के श्रवण व संतोष और बेटियां संजना व गुड़िया हैं।

वहीं, तरबगंज-महराजगंज मार्ग पर बीते चार दिसंबर को बाइक दुर्घटना में घायल हुए विशुनपुर बाबूराम पुरवा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ठाकुर प्रसाद पांडेय (62) का भी इलाज के दौरान बुधवार रात निधन हो गया। ठाकुर प्रसाद अपने बेटे शैलेश के साथ निमंत्रण से लौट रहे थे। तभी जेपीएस इंटर काॅलेज के पास बाइक से कुत्ते से टकराकर पलट गई थी। गंभीर रूप से घायल ठाकुर प्रसाद को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां सातवें दिन उनका निधन हो गया। ठाकुर प्रसाद पिछले साल मार्च में सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed