फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   without generator no ct scan in district hospital

बिना जनरेटर जिला अस्पताल में नहीं होता सीटी स्कैन

Wed, 24 Jun 2015 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन 9 की लकड़ी और 90 खर्च वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। इस मशीन की खासियत यह है कि यह बगैर जनरेटर के नहीं चल पाती। जब से यह मशीन यहां लगी है, तब से लेकर आज तक लाखों रुपये का डीजल इस मशीन को चलाने में फुंक चुका है।
विज्ञापन


वह भी तब जबकि जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली दिए जाने के लिए इसकी एक अलग लाइन भी है। लेकिन फिर भी मशीन है कि बिजली से चलाने पर चलती ही नहीं और बार-बार वोल्टेज  ड्राप करके बैठ जाती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्ता के पूरे मामले की शिकायत आयुक्त से किए जाने के बाद बुधवार को पूरे दिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी सीएमएस के साथ मिलकर इसके कारणों का पता करने की जुगत में जुटे रहे। लेकिन देरशाम तक उन्हें सीटी स्कैन मशीन के बार-बार बिजली की लाइन का वोल्टेज ड्राप किए जाने का कोई मुकम्मल कारण नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ प्रथम हर्ष रस्तोगी यह कहना जरूर है कि सीटी स्कैन मशीन की लाइन एक ऐसे बिजली के खंभे से जुड़ी है, जो काफी पीछे लगा है। जिसके लिए एक नई लाइन से मशीन को सबसे आगे वाले खंभे से जोड़कर चलाए जाने की तैयारी वह कर रहे हैं, अगर इसमें वह सफल रहते हैं तो सीटी स्कैन मशीन की लाइन को उसी खंभे से जुड़वा दिया जाएगा।

हैरत की बात है कि जिला अस्पताल में जब से सीटी स्कैन मशीन लगी है, तब से उसका संचालन अस्पताल में लगे 125 केवीए क्षमता के ही जनरेटर से होता आ रहा है। यह जनरेटर एक घंटे में 30 से 35 लीटर  डीजल खाता है।

ऐसे में केवल काम के दिनों में तीन घंटे सीटी स्कैन मशीन चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को इस पर रोजाना हजारों रुपये का डीजल खर्च करना पड़ता है। वह भी उस बिजली के होते हुए, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करके हॉस्पिटल फीडर के नाम से एक 33 केवी लाइन के स्वतंत्र फीडर का निर्माण करवाया गया है।

सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्त की आयुक्त से की गई शिकायत पर बुधवार को पूरे दिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी सीटी स्कैन मशीन के बार-बार वोल्टेज ड्राप किए जाने के कारणों की पड़ताल में जुटे रहे।


सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्त ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन के मैकेनिक ने मशीन में किसी तरह की कोई खराबी न होने की बात उन्हें लिखकर दी है। इसलिए बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन के लोगों को बुलाकर इसका कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed