फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Without electricity, 50 thousand people in the dark

बिजली गुल, 50 हजार आबादी अंधेरे में

Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Without electricity, 50 thousand people in the dark
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
कर्मचारियों की लापरवाही से क्षेत्र के तमाम गांवों में विगत एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। बिजली न आने के कारण करीब 50 हजार आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर फाल्ट सही करने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम से मामले में जांच कर कार्रवाई करने और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी निहाल खान, कलाम खान, कृष्णा, हबीब, करम मोहम्मद एवं रिजवान आदि ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि जर्जर तारों से हो रही विद्युत आपूर्ति के कारण क्षेत्र में आए दिन तार टूटने से आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन


तार जोड़ने में कर्मचारी हीलाहवाली करते है। कुछ लोग लोकल फाल्ट सही करने के लिए सुविधा शुल्क भी मांगते हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि 11 हजार केवीए की लाइन में गड़बड़ी के कारण विगत एक सप्ताह से नगरीया, बहेरिया, बभनपुरवा, तेलियाजोत व मानापार आदि कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति ठप होने की सूचना लाइनमैन को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से इन गांवों की करीब 50 हजार आबादी को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इन लोगों ने डीएम से लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed