फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   With the increase in the demand for fertilizer, the investigation of shops intensified

उर्वरक की मांग बढ़ने के साथ ही दुकानों की जांच में तेजी

Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
With the increase in the demand for fertilizer, the investigation of shops intensified
गोंडा। बारिश से किसानों को यूरिया की आवश्यकता बढ़ गई है। सापेक्ष अधिक उर्वरक जिले में आ चुकी है। लगातार यूरिया की खेप आने का क्रम जारी है। यूरिया की मारामारी के बीच लगातार आ रही रैक के बाद यूरिया की मांग कम हो गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में लगातार आधा दर्जन यूरिया की रेक आने के बाद अब प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही डीएम मार्कंडेय शाही के निर्देश पर उर्वरक व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण व छापेमारी के क्रम जारी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि उर्वरक की जिले में कोई कमी नही है। आवश्यकता से अधिक उर्वरक आ चुकी है। उर्वरक की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री न हो इसके लिए छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा व्यापारी के दुकान व गोदाम में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई भी व्यापारी बिना आधार व बिना पीओएस मशीन से बिक्री करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनवरी प्रथम सप्ताह में कृभको, चंबल फर्टिलाइजर, चांद, यारावेरा एवं इंडोगल्फ कंपनी के यूरिया की रेक लग चुकी है। इसके अलावा इस सप्ताह इफ्को के साथ दो अन्य कंपनी की रैक जिले को प्राप्त हो रही है।
जिससे यूरिया की कमी दूर दूर तक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में चारों तहसील की अलग-अलग टीमें बनाई गई है। जो लगातार उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी और औचक निरीक्षण करती रहेंगी और किसानों से जानकारी करेंगे कि कोई उर्वरक का व्यापारी बढ़े कीमत पर खाद की बिक्री तो नहीं कर रहा है।

यदि ऐसी दशा में किसी व्यापारी की शिकायत पाई जाती है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed