फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wild animal took away the girl from her bed

Gonda News: दुधमुंही बच्ची को बिस्तर से उठा ले गया जंगली जानवर

Mon, 30 Sep 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wild animal took away the girl from her bed
मासूम शगुन की फाइल फोटो
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के अभईपुर मेहरबान पुरवा में शनिवार रात्रि 11:30 बजे आठ माह की बच्ची को सोते समय कोई जंगली जानवर बिस्तर से उठा ले गया। मां ने बिस्तर से बच्ची को गायब देखा तो परिजनों को जानकारी दी। जंगली जानवर के बच्ची को उठा ले जाने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुबह तक खोजबीन के बावजूद बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गांव के सीताराम गौतम ने बताया कि उनकी आठ माह की पोती शगुन शनिवार रात घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में अपनी मां जगमती के साथ सो रही थी। जगमती मुंबई में रह रहे अपने पति माताफेर उर्फ सुनील से फोन पर बात करके रात्रि लगभग 11 बजे लेट गई थीं। आधे घंटे बाद जगमती की नींद खुली तो बिस्तर से शगुन गायब थी। जगमती ने घर के बाहर सो रही अपनी सास को बताया। परिजनों ने गांव वालों के साथ आसपास के खेतों में काफी खोजबीन की, लेकिन शगुन का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सीताराम ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने रात में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रशिक्षु सीओ उदित नारायण पालीवाल व नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाएड को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल के आसपास के खेतों में गया मगर शगुन का कुछ पता नहीं चल सका। घटना से सीताराम के परिवार में कोहराम मचा है। जगमती के बेटी शगुन के अलावा तीन साल का बेटा लकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घर के बाहर से छत पर जाने के लिए सीढ़ी बनी है। गांव के कुत्ते अक्सर इसी रास्ते से घर में आ जाते हैं। भगाने पर कुत्ते उसी रास्ते से भाग जाते हैं। परिजनों ने इसी रास्ते से जंगली जानवर के आने की आशंका जताई है।

पुलिस ने छानबीन के बाद वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन, क्षेत्रीय वनाधिकारी बद्री प्रसाद चौहान, वन दारोगा परसपुर डीएन पांडेय ने अपने सहयोगी स्टाफ रामसजीवन दुबे व राकेश के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। मौके पर मिले जंगली जानवर के पगचिह्नों का निरीक्षण किया। मगर जंगली जानवर की पहचान न कर सके। वन सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि मौके पर हिंसक जंगली जानवर के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सजग रहते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि परसपुर थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस एवं वन विभाग की पांच टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। पूरे गांव में सघन तलाशी अभियान जारी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed