{"_id":"6813b76576bbeeca5a08cc2e","slug":"wife-filed-a-case-against-je-of-jal-nigam-gonda-news-c-100-1-gon1003-136902-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जल निगम के जेई पर पत्नी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जल निगम के जेई पर पत्नी ने दर्ज कराया केस
Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में जल निगम में तैनात जेई धर्मेंद्र कुशवाहा पर उनकी पत्नी ने रिश्तेदार युवती से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पत्नी ने बस्ती जिले के महिला थाने में पति धर्मेंद्र, सास, रिश्तेदार युवती व उसकी मां के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी समेत विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर उन्हें मासूम बच्ची के साथ घर से निकाल दिया गया। वह बस्ती जिले की न्यू टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने पर मजबूर हैं।
बस्ती जिले की रहने वाली जेई की पत्नी माया ने बताया कि पति धर्मेंद्र के रिश्तेदार युवती से अवैध संबंध हैं। बीते 28 मार्च की रात उन्होंने आपत्तिजनक हालत में देखने पर विरोध जताया तो पति, सास, रिश्तेदार युवती व उसकी मां ने अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीखपुकार सुनकर लोग पहुंचे तो जान बच सकी।
विज्ञापन
माया ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटी के साथ उन्हें घर से निकाल दिया। उन्होंने गोंडा की नगर कोतवाली में गुहार लगाई मगर कार्रवाई नहीं हुई। वह मायके गईं तो वहां से भी भगा दिया गया। इसके बाद बस्ती में किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। बस्ती एसपी से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। बस्ती के महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि माया की तहरीर पर धर्मेंद्र कुशवाहा, सास, रिश्तेदार युवती व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मारकर ड्रम में भरने की धमकी देने का माया पर है आरोप
जेई धर्मेंद्र कुशवाहा ने कुछ दिनों पहले नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पत्नी माया ने मेरठ की घटना की तरह उन्हें काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी है। उनकी पत्नी भी नगर कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।