फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When the groom stumbled and fell, the baraat was sent back

Gonda News: लड़खड़ाकर गिरा दूल्हा तो लौटाई बरात

Sun, 18 May 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
When the groom stumbled and fell, the baraat was sent back
मुजेहना (गोंडा)। बहराइच से शनिवार को आई बरात बिना दुल्हन के ही लौटा दी गई। दूल्हे के आंशिक रूप से दिव्यांग होने का पता चलने पर बरात लौटा दी गई।
विज्ञापन

मुजेहना के एक गांव में शनिवार देर शाम बहराइच से बरात आई थी। मेहमानों की आवभगत व दावत के बाद देर रात शादी की रस्में शुरू हुईं। फेरों के दौरान दूल्हा लड़खड़ाकर गिर गया तो लोगों की नजर उसके पैरों पर पड़ी। विवाद की नौबत आ गई। इसके बाद रविवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोगों ने विदाई से इन्कार कर दिया। पंचायत शुरू हुई तो दूल्हे की कार्यकुशलता की परीक्षा ली गई। पता चला कि वह एक पैर से आंशिक रूप से दिव्यांग है। इसके चलते बिना दुल्हन के ही बरात लौटा दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मगर क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed