फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When the car was not found, the wife was thrown out of the house.

Gonda News: कार न मिली तो पत्नी को घर से निकाला

Tue, 01 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
When the car was not found, the wife was thrown out of the house.
विज्ञापन


गोंडा। दहेज में कार व सोने की चेन न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

देहात कोतवाली के पठान पुरवा की रहने वाली आशमा बानो उर्फ दरख्शा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी 01 अप्रैल 2017 को नगर कोतवाली के तिवारी पुरवा निवासी मोहसिन खां से हुई थी। शादी में दहेज भी दिया गया था। मगर कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले कार व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसको लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। 10 मार्च 2020 दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे जमकर पीटा। फिर आठ जुलाई 2020 को ससुराल वालों सुलह समझौता कर लिया। आरोप है कि कुछ दिनों तक सब ठीकठाक चला। मगर सात जून 2021 को ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पति मोहसिन, मोहेबुल, नदीम, सालिया, सबीहा, फिरदौस समेत सात के खिलाफ में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed