फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Westerly wind increased the cold, mercury reached 11 degrees

Gonda News: पछुआ ने बढ़ाई ठंड, 11 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 25 Nov 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind increased the cold, mercury reached 11 degrees
गोंडा में रविवार की सुबह इस तरह छाया रहा कोहरा। - संवाद
गोंडा। रात में चली पछुआ हवा के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्यिस रहा। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दोपहर में लोगों ने धूप सेंकी। वहीं, रात से सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। कई ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

घने कोहरे की वजह से रविवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से लेकर 11 घंटे तक विलंब से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अप साइड की लालकुआं-हाबड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे, गोररखपुर-लखनऊ वाया बस्ती एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से पहुंची। बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे, हैदराबाद स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, बरौनी-ग्वालियर मेल व गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन एक-एक घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह डाउन साइड की राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे, हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दो घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे व गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गोंडा पहुंची। वहीं, एक जोड़ी अमृतसर स्पेशल व मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि इस मौसम में पछुआ हवा चलने से तापमान में लगातार गिरावट आएगी और गलन बढ़ेगी। ठंड का असर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। पहले देर रात तक लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाली सड़कों पर रविवार को 10 बजे ही सन्नाटा नजर आया। इसी तरह सुबह नौ बजे के बाद ही सड़क पर आवाजाही बढ़ती है।





ठंड बढ़ने के साथ रजाई-गद्दा के कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। शहर में जगह-जगह कारीगरों की दुकान सज गई हैं। यहां अलग-अलग दाम पर रजाई व गद्दे बेचे जा रहे हैं। 800 रुपये में रजाई व 500 रुपये में गद्दे बिक रहे हैं। इसके अलावा महंगे दाम पर भी रजाई-गद्दे तैयार किए जा रहे हैं। काली रुई 60 रुपये से 160 रुपये, जबकि सफेद रुई 140 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किलो तक में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed