फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Went to get gas, returned with empty cylinder

Gonda News: गैस लेने गए थे, खाली सिलिंडर लेकर लौटे

Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Went to get gas, returned with empty cylinder
सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।
धानेपुर। गैस सिलिंडर की समस्या कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को घंटों तक लाइन में लगने के बाद उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। धानेपुर में सिलिंडर के लिए लाइन में लगे भोरहा निवासी अजय वर्मा ने बताया कि वह सुबह 11 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन ढाई बजे तक गैस नहीं मिल सकी। खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन

आनंद नगर के शिवम ने बताया कि वह सुबह नौ बजे ही एजेंसी पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे तक इंतजार करने के बाद कर्मचारियों ने गैस का स्टॉक खत्म होने की जानकारी दी। धानेपुर निवासी सुबरात अली ने बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे एजेंसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सिलिंडर का स्टॉक खत्म हो गया है। धानेपुर के सुशील सोनी ने बताया कि वह पिछले दो महीने से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका केवाईसी पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से भी प्रयास किया, लेकिन प्रक्रिया सफल नहीं हुई। इसके कारण उन्हें दो महीने से गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसी प्रबंधक सुनील वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक 490 सिलिंडर का वितरण किया गया है। अब अगला स्टॉक आने पर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed