{"_id":"61e1ba4477c80c4b94187f63","slug":"wedding-gonda-news-lko6134758193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरमास खत्म, 90 दिन गूजेंगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरमास खत्म, 90 दिन गूजेंगी शहनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एक माह से चल रहे खरमास खत्म हो जाने के बाद अब रुके हुए मांगलिक कार्यों की धूम शनिवार 15 जनवरी से फिर शुरू हो जाएंगी। नए साल में शादी विवाह लायक 90 शुभ मुहूर्त मिलने से शहनाई भी खूब गूंजेगी। इससे बाजारों में खरीददारों की चहल पहल भी रौनक बिखरेगी। आम लोगों ने भी कोरोना पाबंदियों के बीच वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों को कमर कस ली है। बैंडबाजा, डीजे फूल और मैरिज हाल संचालक भी अगले 90 दिनों तक गूंजने वाली शहनाई को लेकर प्रफुल्लित व खुश दिख रहे हैं। हालांकि इस बार भी विवाह कार्यक्रमों पर कोरोना का साया रहने से कारोबारियों में निराशा भी झलक रही है।
खरमास खत्म होने के बाद शुक्रवार से ही लोगों ने मांगलिक काम काज की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस दौरान बाजारों में कपड़े व बर्तन की दुकानों तथा शापिंग मॉल में लोगों की भीड़ जुटी दिखी। इस दौरान कई लोग सेहरा, बग्गी और मैरिज हाल व होटलों का एडवांस देने भी पहुंचे। हालांकि बढ़ते कोरोना संक्रमण ने धूम-धाम से होने वाली शादियों पर ग्रहण लगा दिया है, लेकिन लोग कोविड नियमों का पालन करते हुए जरूरतमंद इनके आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। शासन ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए मांगलिक कार्यों के आयोजन को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत सभागार व हाल में 100 लोगों तथा खुले आयोजन में मैदान की क्षमता के आधे लोगों के ही सम्मलित हो सकते हैं।
कैटर्स व गाड़ी मालिकों में मायूसी
कैटर्स, मैरिज हॉल व गाड़ियों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए साल में शहनाई बजने के ज्यादा मुहूर्त होने से कारोबार में मुनाफा होने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने इस पर पानी फेर दिया। पांडेय कैटर्स के मालिक अंजनी पांडेय का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। कई शादियों में बुक प्लेटों के आर्डर कम हुआ है। रामायणम मैरिज हाल मालिक कहते हैं कि मेहमानों की संख्या कम होने से अब लोग अपने घरों में ही आयोजन में ज्यादा सहूलियत महसूस करने लगे हैं, इससे बुकिंग भी ज्यादा निरस्त होने लगी है। गाड़ियों की बुकिंग करने वाले राजेश ने बताया कि बुकिंग के लिए गाड़ियों की संख्या काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
छह हजार शादियों की धूम
साल 2022 में करीब 90 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। इस दौरान जिले में करीब छह हजार घरों में शादी की शहनाई बजने की तैयारी है। मकर संक्रांति के साथ खत्म हुए खरमास के बाद अब इनके आयोजन की तैयारी फिर से तेजी पकड़ेगी। कन्नीपुर के पंडित सुरेश बताते हैं कि 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरुतारा अस्त हो जाएगा। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन खरमास रहेगा। इसके कारण वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। बाद में 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इस तरह शुभ विवाह के लिए 90 दिन मिलेंगे।
यह है शुभ मुहूर्त
जनवरी - 15,20,21,22,23,24,25,26,27,28,29।
फरवरी - 4,5,6,9,10,11,16,18,19।
अप्रैल - 15,16,17,18,19,20,21,22,23 व 27।
मई - 2,3,4,9,10,11,12,13,14,15,17,18,19,20,21,24,25,26 व 31।
जून - 1,5,6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17,21,22 व 23।
जुलाई -2,3,4,5,6,7,8,9,10,
नवंबर - 24,25,26,27 और 28।
दिसंबर - 2,3,4,7,8,9,14,15 व 16