फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weather is so cold in Gonda

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Wed, 28 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Weather is so cold in Gonda
कोहरे और बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था न होनेेे से लोग कांप रहे हैं। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए अलाव गर्मी पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बुधवार सुबह कोहरे और सर्द हवाओं से पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी।
विज्ञापन


अचानक बढ़ी ठंड से पारे में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरवाट दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान जहां 22 डिग्री था, वहीं बुधवार को अधिकतम ताममान 17 डिग्री पर पहुंच गया।बुधवार को एक बार मौसम ने करवट ली। तापमान के पारे में काफी गिरावट आई, जिससे गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


कोहरा छाया रहा जिसके चलते वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चलते दिखे। सबसे अधिक परेशानी गरीबों व मजदूर वर्ग को हुई, जिन्हें रोजी रोटी के लिए ठिठुरन में काम पर निकलना पड़ा। दिन में तापमान का पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से सबसे अधिक भयावह स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है जहां कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग इधर-उधर ठिठुर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्कूलों में इस बार शीतकालीन अवकाश नहीं घोषित किया गया, जिसके कारण बुधवार सुबह ठिठुरते हुए बच्चे किसी तरह से स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed