{"_id":"5d24be3e8ebc3e6d07312b4a","slug":"waterlogging-on-rode-gonda-news-lko4697629178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जलभराव, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जलभराव, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
विज्ञापन
गोंडा में बारिश से सड़कों पर हो गया जलभराव।
- फोटो : GONDA
गोंडा। लगातार तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम तो खुशवगवार है लेकिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। लंबे फीडरों की लाइन लगातार ब्रेक हो रही हैं। गोंडा-इटियाथोक और खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर जलभराव हो गया।
इटियाथोक गोंडा मार्ग पर बिसुही पुल के पास सड़क नहीं बन पाई है। जिससे यहां पर हल्की सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। वहीं दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जर्जर लाइन के चलते लगभग एक पखवाड़े से पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
नवाबगंज विद्युत उप केंद्र से क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे सहित करनीपुर, खीरीडीह, चरौवा, बानेपुर, मोहनपुर, पूरे डारहू, कोठा, अजब नगर, देवीपुर, चंदहा, तिखड़िया तक विद्युत आपूर्ति की जाती है। अंतिम छोर पर स्थित तिखड़िया की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है।
विज्ञापन
इतनी लंबी दूरी में रोज कहीं न कहीं खराबी रहती है, जिससे प्रति तीन चार घंटे के बाद दो-तीन मिनट की आपूर्ति होती है व लगभग 35 वर्ष पुरानी लाइन में फिर कहीं न कहीं खराबी आ जाती है। विद्युत कर्मी दिन भर गड़बड़ी ही दूर करते रहते हैं। कभी-कभी 36 घंटे बाद गड़बड़ी दूर होती है।
अवर अभियंता नवाबगंज ने बताया कि हल्की बरसात के चलते रोज कहीं न कहीं खराबी आ रही है। कहीं तार टूट कर गिर रहा है, कहीं इंसुलेटर पंचर हो रहा है, कहीं फ्यूज उड़ रहा है। एक खराबी दूर करते ही दूसरी आ जाती है। गड़बड़ी दूर करने का बराबर प्रयास किया जा रहा है।