{"_id":"68b5e69ddda7792735014415","slug":"waterlogging-in-streets-and-neighborhoods-due-to-rain-farmer-dies-due-to-lightning-gonda-news-c-100-1-gon1001-143156-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश से गली-मोहल्लों में जलभराव, बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश से गली-मोहल्लों में जलभराव, बिजली गिरने से किसान की मौत
Tue, 02 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
टॉमसन चौराहे के पास सड़क पर भरा पानी। -संवाद
गोंडा। झमाझम बारिश से सोमवार को पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। गली-मोहल्लों के साथ ही कई सरकारी दफ्तरों व मेडिकल कॉलेज में जलभराव हो गया। कई घरों तक में पानी भर गया। बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। जिले में 134 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
सोमवार को भोर चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह आठ बजे तक लगातार बारिश होती रही। दोपहर बाद एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। बेलसर के दुर्जनपुर घाट निवासी अनंते (60) बारिश के दौरान ही अपना खेत देखने जा रहे थे। तभी बिजली गिरने से अनंते की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह धान के खेत में पानी रोकने के लिए मेढ़ बनाने जा रहे थे। एसडीएम तरबगंज विश्वमित्र सिंह ने राजस्व विभाग की टीम को गांव भेजकर घटना की पूरी जानकारी ली। बताया कि पीड़ित परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि दिलाई जाएगी।
वहीं, दिनभर हुई बारिश से मेडिकल कॉलेज व क्षेत्रीय निदान केंद्र के बीच घुटनों तक पानी भर गया। मरीज व तीमारदार पानी से गुजरकर जांच कराने के लिए जाने को मजबूर हुए। कई मरीज तो गिरते-गिरते बच गए। शहर की वीआईपी कॉलोनी में शुमार आवास विकास में लोगों के घरों में पानी भर गया। बैकुंठनाथ शुक्ल, विमला सिंह, सरिता तिवारी आदि ने बताया कि वार्ड के सभी नाले चोक हैं, जिससे घरों में पानी भर गया है। बच्चे व बूढ़े घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सिविल लाइंस द्वितीय वार्ड में भी जगह-जगह पानी भर गया। कचहरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सिंचाई विभाग के सामने घुटनों तक पानी भर गया। नगर पालिका कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय सहित कई दफ्तरों के बाहर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सारिफ काजी ने बताया कि जहां से भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
फसलों को मिली संजीवनी
एक तरफ बारिश से शहरी लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। सूख रही धान व गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई। इटियाथोक निवासी किसान ननकऊ मिश्र ने बताया कि धान की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चलाने की तैयारी कर रहे थे। अब बारिश होने के कारण डीजल बच गया। धान व गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है।