{"_id":"64e8e7fd299254457b0337e6","slug":"waterlogging-from-streets-to-streets-due-to-rain-gonda-news-c-100-1-slko1028-3261-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झमाझम बारिश से सड़कों से गली-मोहल्लों तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झमाझम बारिश से सड़कों से गली-मोहल्लों तक जलभराव
Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लगातार बारिश से सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों व अन्य जगह जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह तेज बारिश के चलते बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके। इस पर स्कूल प्रबंधन को अवकाश करना पड़ा। कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शहरी इलाके में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जनपद में 58.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। विष्णुपुरी कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर गोनार्द होटल के पास दोनों तरफ नालियां चोक होने के कारण बारिश होते ही जलभराव हो गया। पोर्टरगंज में लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर भी जलभराव के चलते पैदल चलने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं। इंदिरा आवास व कई गली-मोहल्ले भी जलमग्न हो गए।
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग, सीएमओ दफ्तर, क्षेत्रीय निदान केंद्र, डीआरडीबी सेंटर के आसपास पानी भर गया। अस्पताल परिसर की आवासीय कॉलोनियों भी जलमग्न हो गई। ऐसे में मरीजों के साथ ही अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। रोडवेज परिसर भी जलमग्न रहा। कई स्कूल परिसरों में जलभराव हो गया।
शहर के रामलीला मैदान में भी बारिश का पानी भर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से जलनिकासी की समस्या
बनी हुई है। इसके अलावा धानेपुर नगर पंचायत की बिल्डिंग से पानी टपका रहा है। जिससे पूरे दिन कामकाज ठप रहा।
जैतपुर प्राथमिक विद्यालय समेत कई निजी व सरकारी विद्यालयों के गेट तक पानी भरा है। शिक्षक तो किसी तरह विद्यालय पहुंचे। मगर बारिश के चलते स्कूलों में छात्रों की संख्या न के बराबर रही। बच्चों ने घर में रेनी डे मनाया।
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहा पावर हाउस के रानीपुरवा, कटरा बाजार और इंदिरा आवास कॉलोनी इलाके में बारिश के चलते फाल्ट से बिजली गुल हो गई। इसके अलावा कई ग्रामीण इलाकों में बारिश के चलते बिजली ठप होने से लोग परेशान रहे। कटरा बाजार उपकेंद्र के भरथरा मजरा नए पुरवा में एलटी लाइन टूटने से पांच दिन से 30 घरों में बिजली गुल है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से मानसून कमजोर पड़ेगा। आगामी 10 दिन तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है। तराई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। गोंडा में शुक्रवार सुबह तक 58.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।