फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   water of Ghaghara river touch the Dam

बंधे से सटकर बह रहा पानी

Wed, 15 Jul 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 15 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन

एल्गिन-चरसडी बांध की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। घाघरा की धारा बांध से सट कर बहने लगी है। अब अगर घाघरा का जलस्तर बढ़ा तो बंधे को बचाना मुश्किल हो जाएगा। नदी और बांध के बीच की खाली पड़ी करीब 11 सौ बीघा भूमि घाघरा निगल चुकी है। धीरे-धीरे घट रहे पानी से बुधवार को भी बांध में कटान का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

चार से छह मीटर चौडे़ एल्गिन-चरसड़ी बांध का दायरा घाघरा की कटान के बाद अब मात्र दो से ढाई मीटर ही बचा है। पहले नदी और बांध के बीच करीब 100-200 मीटर तक का फासला होता था। लेकिन नदी के बहाव में आए 32 डिग्री के बदलाव से नदी का पानी ठीक बंधे से सटकर बह रहा है। जिससे बंधे को बचाना सिंचाई विभाग के लिए मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे के अंतराल पर घाघरा खतरे के निशान से घटते-घटते दो मीटर नीचे आ गई है। लेकिन इसके बाद भी नदी के बहाव में कोई अंतर नहीं दिखाई दे रहा। घट रहे जलस्तर के बीच नदी से थोड़ी-बहुत कटान बुधवार को भी जारी रही। जिसके लिए पूरे दिन सिंचाई विभाग का अमला बंधे की मजबूती में लगा रहा। बंधे के लिए सबसे बड़ा खतरा नदी में उठने वाली भंवर होगी। जानकारों की मानें तो भंवर उठने पर घाघरा नदी चार मीटर से ज्यादा भूमि को काटकर अपनी आगोश में समेट लेती है, जिससे यहां रहने वाले लोगों में बेचैनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधे की हो रही निगरानी
बंधे की निगरानी के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं। एल्गिन-चरसड़ी बांध के संवेदनशील हिस्से की मजबूती के लिए उसके पीछे काम तेजी से चल रहा है। सहायक अभियन्ता अशोक कुमार की मानें तो घाघरा नदी का पानी बंधे से सटकर बह रहा है। उनका कहना है कि नदी के पानी में प्रति घंटे एक सेमी की गिरावट आ रही है। बंधे के बचाव के लिए उनका काम दिन-रात जारी है। प्रयास यही है कि बंधे को किसी भी सूरत में कटने न दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed