फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water filled on railway under pass route, road closed

रेलवे के अंडर पास मार्ग पर भरा पानी, मार्ग बंद

Wed, 02 Oct 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Water filled on railway under pass route, road closed
गोंडा के करनैलगंज में रेलवे का गेट हटाकर बनाया अंडरपास,जिसमे भर गया पानी। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। रेलवे का गेट हटाकर बनाया गया अंडर पास मार्ग बरसात के चलते बंद हो गया है। जिससे एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। वहीं अंडरपास पुलिया के अप्रोच धंस जाने व बरसात में जलभराव से रेलवे यातायात कभी भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र के सरयू व जरवल रेलवे स्टेशन के बीच गेट नम्बर 291 ईसी का मामला है। यह गेट महराजपुरवा मसौलिया ग्रामसभा के अंर्तगत आता है। इसी गेट से रास्ते को बंद करके गेट तोड़कर अंडरपास बना दिया गया है। मार्ग बंद होने से करीब एक लाख आबादी के आवागमन में दिक्कत होने लगी है। दो जिलों गोंडा व बहराइच के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता था। अब लोगों को गांव तक जाने के लिए जरवल रोड या कैसरगंज से होकर जाना पड़ता है। अंडरपास मार्ग पर पानी भर जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। उधर अधिक बरसात होने पर ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो सकता है।
विज्ञापन

क्योंकि रेलवे द्वारा बनाई गई पुलिया का अप्रोच धंस गया है जिसे मिट्टी को बोरी में भर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अधिक वर्षा होने के कारण मिट्टी धंसने और बहने से रेलवे यातायात भी प्रभावित हो सकता है। इस गेट से जनपद बहराइच के कैसरगंज, जरवल कस्बा और करनैलगंज की लगभग एक लाख आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम वासी दीपू पाठक ने बताया कि हम लोगों ने रेलमंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर मांग किया है कि गेट को पुन: चालू किया जाये। जिससे आवागमन में कोई दिक्कत न हो। गांव के लोगों रितेश, कनछेद, अभय प्रताप सिंह, प्रताप नारायण सिंह, वेद प्रकाश, सुरेश तिवारी, शीतल प्रसाद सिंह, कल्प नाथ सिंह, राजेन्द्र दीक्षित, प्रधान प्रतिनिधि अवनीश, दीपू पाठक आदि ने गेट पुन: चालू करने की मांग रेल प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed