{"_id":"6a109a233ce8082c090e010d","slug":"water-crisis-deepens-at-the-station-passengers-worried-due-to-lack-of-rail-water-gonda-news-c-100-1-slko1026-158884-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्टेशन पर गहराया पानी का संकट, रेल नीर की कमी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्टेशन पर गहराया पानी का संकट, रेल नीर की कमी से यात्री परेशान
Fri, 22 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 22 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गहराने लगा है। रेल नीर की सप्लाई कम होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्टेशन के अधिकांश स्टॉल पर रेल नीर की बोतलें नहीं मिलीं। यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
आदर्श स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले गोंडा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री लंबी दूरी की यात्रा के लिए पहुंचते हैं। यात्री पानी खरीदने के लिए स्टेशन पर उतरते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन रेल नीर की आपूर्ति घटने से संकट खड़ा हो गया है। स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर स्थित स्टॉल पर रेल नीर की बोतलें खत्म हो गई हैं।
गोरखपुर जा रहे राजेश व पंकज ने कहा कि रेलवे की ओर से यात्रियों को कम कीमत पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन वर्तमान में स्थिति पूरी तरह विपरीत है। लखनऊ जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री राजेश कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक पानी तलाशते रहे, लेकिन कहीं रेल नीर नहीं मिली।
विज्ञापन
दूसरी ओर बहराइच जाने वाली महिला यात्री सीमा देवी ने कहा कि छोटे बच्चों के साथ यात्रा करना मुश्किल हो गया है। स्टेशन पर पानी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रेल नीर की सप्लाई कम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। समस्या के समाधान के लिए प्रयास चल रहा है। जल्द ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।