फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   watar level increased in river

नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों पर अलर्ट

Tue, 09 Jul 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
watar level increased in river
गोंडा। घाघरा व सरयू में जलस्तर बढ़ने लगा है। लगातार हो रही बारिश से नदियों के कछार पर बसे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मंगलवार को घाघरा व सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश से आशंका व्यक्त की जा रही है कि दो दिनों में जल स्तर में और वृद्घि हो सकती है।
विज्ञापन

बारिश व नदियों के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने जिले की 25 बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है और दो मेडिकल व दो एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है।
मंगलवार को घाघरा एल्गिन-चरसड़ी ब्रिज के पास बढ़ती नजर आई। शाम चार बजे घाघरा का जलस्तर 104.656 मीटर पर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 106 मीटर है। मौजूदा समय नदी खतरे के निशान से1.42 मीटर नीचे है। वहीं अयोध्या में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 92 मीटर के सापेक्ष 90.86 मीटर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि बुधवार को घाघरा व सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को छू लेगा। कारण मंगलवार को शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से करीब 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके बुधवार तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शारदा बैराज से 8580 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 49159 और सरयू बैराज से 14336 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने करनैलगंज व तरबगंज तहसील क्षेत्र में 25 बाढ़ चौकियों को एलर्ट करते हुए राजस्व कर्मियों, पंचायत सचिवों को क्षेत्र में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल की दो टीमों को एलर्ट करते हुए दो एसडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया है।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि अभी नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। लेकिन प्रशासन एलर्ट है। जरूरत पड़ी तो फ्लड पीएसी लगाई जाएगी। नावों की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed