{"_id":"6781fd2ead70b7b089010936","slug":"warning-to-operators-of-219-public-service-centers-gonda-news-c-100-1-slko1026-130597-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 219 जनसेवा केंद्र के संचालकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 219 जनसेवा केंद्र के संचालकों को चेतावनी
Sat, 11 Jan 2025 01:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले में 219 जनसेवा केंद्रों के संचालकों को सुधार की चेतावनी दी गई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री न होने पर आईडी बंद करने की चेतावनी दी गई है।
अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके तहत किसानों का आधिकारिक रूप से पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण के माध्यम से किसान कृषि योजनाओं, सब्सिडी, कृषि ऋण, बीमा और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, यह प्रक्रिया सरकार को यह जानकारी प्रदान करती है कि किस क्षेत्र में कौन से किसान कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
जिला प्रशासन की समीक्षा में सामने आया कि 219 जनसेवा केंद्रों में से ज्यादातर ने प्रतिदिन निर्धारित न्यूनतम 20 फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा नहीं किया है। कई केंद्रों पर तो केवल एक से दो फार्मर रजिस्ट्री ही की गई। इस पर केंद्र संचालकों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा गया है। ऐसा न होने पर सीएससी की आईडी को बंद करने की कार्रवाई करने की बात कही गई है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन