फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warning to Accountant and Revenue Inspector on negligence

लापरवाही पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को चेतावनी

Mon, 01 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Warning to Accountant and Revenue Inspector on negligence
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने सोमवार को वरासत अभियान की हकीकत देखने के लिए तहसील सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत महादेवा का निरीक्षण किया। वहां पर डीएम ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा वरासत एवं खतौनी संबंधी कार्य संतोषजनक ढंग से न किए जाने पर चेतावनी जारी की। 24 घंटे के अंदर वरासत एवं खतौनी संबंधित सभी मामलों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने के आदेश एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन

शाही ने महादेवा प्राथमिक विद्यालय में लेखपाल द्वारा किए जा रहे वाचन कार्य का निरीक्षण किया। इसी दरम्यान शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि उसकी एक खतौनी में गलती से नाम सूर्य प्रसाद दर्ज हो गया, जिसे ठीक कराने के लिए उसके द्वारा कई बार प्रार्थनापत्र दिया गया।
विज्ञापन

लेकिन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे नाराज डीएम ने वरासत अभियान में लापरवाही बरतने पर लेखपाल कपिलदेव तथा राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल को चेतावनी जारी करते हुए चौबीस घंटे में प्रकरण का निस्तारण न हो जाने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्राम पंचायत में अवस्थित 44 गाटों के तालाबों का पट्टा न किए जाने की शिकायत की गई। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अभियान चलाकर ग्राम पंचायत के सभी गाटों का सर्वे करा लें तथा गाटावार उसकी नवइयत की रिपोर्ट देर शाम तक उन्हें उपलब्ध कराएं तथा तालाबों की नीलामी की प्रक्रिया तत्काल आगे बढ़ाएं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, परिवीक्षाधीन एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed