फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warning of termination of the contract of recoveries

आपरेशन के नाम पर वसूली करने वालों की संविदा समाप्त करने की चेतावानी दी

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Warning of termination of the contract of recoveries
गोंडा। संयुक्त निदेेशक स्वास्थ्य ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से वसूली करने वालों की संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर संयुक्त निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जेडी ने सबसे पहले कर्मचारियों का उपस्थित पंजिका की जांच किया जिसमें किसी डॉक्टरों व कर्मचारियों का प्रमाण पत्र नहीं था। सीएमएस को क्रमांक डलवाकर प्रमाणपत्र बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक तीमारदार की शिकायत पर आपरेशन के नाम पर वसूली करने वालों की संविदा समाप्त किए जाने की चेतावनी दी। वहीं वार्डों में गंदगी फैली मिली तथा वाटर कूलर चोक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में डॉक्टर की उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान इटियाथोक की आशा बहू अनीता दिखाई पड़ी जो कि ड्रेस कोड में नहीं थी पूछने पर उचित कारण नहीं बता सकी जिससे सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि आशा बहुओं को बिना किसी काम के अस्पताल न आने का निर्देेश दें।
जेडी हेल्थ ने वार्मर बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि डिलीवरी के तुरंत बाद बच्चे को बच्चा वार्ड में न शिफ्ट किया जाए, पहले लेबर रूम में ही वार्मर में रखा जाएगा। यदि जरूरत महसूस हो तो शिफ्ट किया जाए।

इसके साथ ही कहा कि जन्म के बाद बच्चे को मां का पहला दूध पिलाने की जिम्मेदारी तीमारदारों की नहीं बल्कि स्टाफ की होनी चाहिए। सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाली आशाओं को पास जारी किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed