फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Waiting for budget for critical care unit

Gonda News: क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए बजट का इंतजार

Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Waiting for budget for critical care unit
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण बजट के इंतजार में रुका हुआ है। अब तक 60 फीसदी निर्माण कार्य ही हो सका है। पुनरीक्षित बजट न मिलने से कार्य रुका हुआ है। निर्माण पूरा करने के लिए 13.99 करोड़ रुपये की दरकार है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। 100 बेड वाली इस यूनिट के निर्माण पर 28.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करा रही है। 14.04 करोड़ रुपये से चार मंजिला भवन तो खड़ा हो गया है, लेकिन अन्य कार्य रुका हुआ है। कई महीनों से बजट का इंतजार है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक पूरा होना था निर्माण

क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण 31 सितंबर 2023 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था को 31 अक्तूबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करके विभाग को हैंडओवर करना था। बजट के कारण निर्माण की गति काफी सुस्त है। ऐसे में तय तिथि में भवन पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट के लिए लिखा गया है पत्र
भवन का निर्माण पूरा कराने के लिए बजट की आवश्यकता है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

- डॉ. राजकुमार वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed