{"_id":"6134ee5e8ebc3e2f785010d3","slug":"wages-sent-to-the-person-s-account-from-hereafter-gonda-news-lko5942016121","type":"story","status":"publish","title_hn":"परलोक सिधारे व्यक्ति के खाते में भेज दी मजदूरी की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परलोक सिधारे व्यक्ति के खाते में भेज दी मजदूरी की धनराशि
विज्ञापन
गोंडा। मनरेगा योजना में धांधली का सिलसिला नहीं थम रहा है। मृतक व्यक्ति के द्वारा मजदूरी करने व हाजिरी लगाने के बाद उसके खाते में धन भेज दिया गया और खाते से धन की निकासी भी हो गई। मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ ने सचिव व रोजगार सेवक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
निंदूरा गांव के मजरे मलनपुरवा निवासी राम तीरथ नामक व्यक्ति को मनरेगा में हुए कार्य शुभम के मकान से मुस्तकीम के खेत तक मिट्टी पटाई में 12 दिन की हाजिरी लगाई गई थी। जिसकी स्वीकृति 14 जून 2021 को हुई है और 12 जुलाई को उसके खाते में मजदूरी सर्व यूपी ग्रामीण बैंक निंदूरा शाखा में भेजा गया और भुगतान भी हो गया।
जबकि राम तीरथ की कार्य से काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण आश्चर्यचकित हो गए। आखिर राम तीरथ स्वर्ग से कैसे धरती पर आ गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक पर शिकायत की तो हड़कंप मच गया। लीपापोती की तैयारी होने लगी।
विज्ञापन
सभी अधिकारी कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। निवर्तमान सचिव पुष्पराज सिंह जिनके कार्यकाल में यह कारनामा हुआ उनका बभनजोत तबादला हो चुका है।
सचिव विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह उनके कार्यकाल से पहले का मामला है और यह कार्य रोजगार सेवक की गलती से ऐसा हो गया था। रोजगार सेवक हरमैन खां का कहना है कि भूल बस त्रुटि हो गई थी उसको सही करा दिया गया है।
ग्राम प्रधान नबीउद्दीन खा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी इसलिए उसका नाम डाल दिया गया था। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामाज्ञा मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है रोजगार सेवक व ग्राम सचिव को स्पष्टीकरण बताओ नोटिस जारी किए जाने के साथ पैसा वापस कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।