{"_id":"4f709ad596270f7729c8e3049b795422","slug":"voting-in-36-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 वार्डों में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 वार्डों में मतदान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव के लिए रविवार को 17 ग्राम पंचायतों में 36 वार्डों में मतदान हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य उप चुनाव में 55 फीसदी वोट पड़े। जिले में हाल ही में हुए सामान्य ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन न किये जाने से करीब दो हजार सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। इसमें से बाद में ग्राम प्रधानों के मैनेजमेंट से कई वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। 17 ग्राम पंचायतों में 36 वार्ड मेंबरों के लिए चुनाव हुआ।
रविवार को 17 ग्राम पंचायतों के 36 वार्ड मेंबरों के लिए 132 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ। कटरा बाजार ब्लॉक के झौहना ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में 186 मतों में कुल 85 मत ही पड़े। दोपहर बाद बूथ पर सन्नाटा पसर गया।
इसी तरह बेलसर ब्लॉक में भी दोपहर बाद सन्नाटा हो गया। इसी तरह 17 ग्राम पंचायतों में 36 वार्ड का चुनाव शांतिपूर्ण निपट गया। इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायत उप चुनाव में कुल 55 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
मतपेटिया स्ट्रॉग रूम में कड़ी सुरक्षा में जमा करा दी गई हैं। 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।