फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Volvo Buses will run to Lucknow

लखनऊ तक चलेंगी निगम की वाल्वो बसें

Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का परिवहन मंत्रालय शीघ्र ही बलरामपुर-लखनऊ के बीच एसी वाल्वो बसों का संचालन शुरू करेगा। इन बसों का संचालन बलरामपुर से बहराइच के रास्ते किया जाएगा। अब बलरामपुर के लोगों को भी आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह घोषणा रविवार को बलरामपुर में एक शोरूम के उद्घाटन समारोह में आए प्रदेश के परिवहन मंत्री यासर शाह ने कही। उन्होंने कहा कि रुपईडहा-बहराइच से लखनऊ तक वाल्बो एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर बलरामपुर-लखनऊ के बीच भी निगम की वाल्बो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें बलरामपुर से बहराइच होते हुए लखनऊ जाएंगी।

मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार आदि दूर कर पारदर्शिता लाई जाएगी। निगम के बेड़ों में नई बसें शामिल कर इसे मजबूत बनाया जाएगा।

बलरामपुर तराई क्षेत्र का सुदूरवर्ती जनपद है। यहां के लोगों को वाल्बो बस की सुविधा मिलने से निगम की आय में वृद्धि होगी। साथ ही साथ इससे श्रावस्ती अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ स्थल पर आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed