फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Violation of lockdown in marriage ceremony, case on 70 including management

शादी समारोह में लॉकडाउन का उलंघन, प्रबंधन समेत 70 पर केस

Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Violation of lockdown in marriage ceremony, case on 70 including management
मुजेहना (गोंडा )। थाना धानेपुर पुलिस ने 70 लोगों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन व लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर रात बाबा मैरिज हाल में एक विवाह का आयोजन किया गया था। कस्बा प्रभारी मनीष जाट पेट्रोलिंग पर निकले थे। उन्होंने देखा कि समारोह में शामिल कोई भी व्यक्ति मास्क या ग्लब्स नहीं लगाए है। इसके साथ ही मैरिज हाल प्रबंधन की ओर से भी किसी प्रकार के सैनिटाइजर अथवा संक्रमण से बचाव संबंधी कोई उपाय नहीं किया गया है। बाबा मैरिज हाल के मैनेजर रोज अली, अकरम राईनी व अख्तर राईनी व 67 अन्य लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उलंधन, आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न धाराओ में केस दर्ज किया गया है।

तीन दुकानदारों पर लॉकडाउन उलंघन का केस
खरगूपुर (गोंडा)। गमछा, रुमाल या मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग न करने व शारीरिक दूरी का पालन न करने पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध थाना खरगूपुर में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय नगर पंचायत में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामधारी दिनकर, आरक्षी भूपेंद्र चौधरी, अभिषेक कुमार गुप्ता व उमेन्द्र यादव की टीम ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें कटहरिया उत्तरी में फिरोज अली की जूता चप्पल की दुकान पर साबुन, सैनिटाइजर नहीं मिला व दुकान में एक दर्जन लोग बिना मास्क लगाये बैठे थे। रस्तोगी मोहल्ला में रामशंकर रस्तोगी रस्तोगी के कपड़े की दुकान में भी साबुन, सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं हो रहा था। वहां भी 14 लोग बिना मास्क लगाए खरीददारी कर रहे थे। चिकवा बधिया मोहल्ला में शकील अहमद की बर्तन की दुकान पर सुरक्षा के कोई सामान नही थे। दुकान में एक दर्जन से अधिक ग्राहक बिना मास्क के मौजूद थे। तीनों दुकानदारों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed