फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vinod was murdered by strangulation

गला घोंटकर की गई थी विनोद की हत्या

Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vinod was murdered by strangulation
खोड़ारे (गोंडा)। खुटिहन गांव के मजरे गायघाट के रहने वाले विनोद उर्फ पुत्तन की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मामले में विनोद उर्फ पुत्तन के भाई ने थाना खोड़ारे में गुरुवार को एक युवती समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के खुटिहन के मजरा गायघाट के रहने वाले विनोद उर्फ पुत्तन का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में गांव के समीप गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। वहां से कुछ दूरी पर विनोद की बाइक खड़ी मिली थी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद उर्फ पुत्तन के गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को विनोद के भाई बबलू निषाद ने थाना खोड़ारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत घारीघाट के मजरा चैपुरवा की रहने वाली मैना देवी से उसके भाई विनोद उर्फ पुत्तन का संबंध था, दोनों अक्सर एक दूसरे से मोबाइल से बात किया करते थे। आरोप है कि 04 फरवरी की सुबह मैना देवी ने फोन करके विनोद को अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देर शाम चैपुरवा गांव के रहने वाले दीप नारायण उर्फ घलोले पांडे, प्रदीप व ध्रुव के साथ मिलकर विनोद की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद विनोद की बाइक को गन्ने के खेत के बगल चकरोड में खड़ी करके भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed