फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vinod Sahani Murder Case: Three more FIRs over social media posts; police step up surveillance.

विनोद साहनी हत्याकांड : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तीन और एफआईआर, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Tue, 15 Sep 2026 07:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 15 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

व्यापारी की हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्टि जताई है। मामले में कई दिन बीतने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Vinod Sahani Murder Case: Three more FIRs over social media posts; police step up surveillance.
मृतक विनोद साहनी की घर के तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस की घेराबंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी और सख्त हो गई है। आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने के मामलों में तीन और एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने संबंधित पोस्ट भी हटवाए हैं।

विज्ञापन


एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी की जा रही है। साइबर थाने में सत्येंद्र कुमार तथा परसपुर थाने में अशोक और जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने पर उसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


भड़काऊ पोस्ट से सौहार्द बिगाड़ने की शिकायत: सकरौरा ग्रामीण निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि एक व्यक्ति फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर लगातार भड़काऊ पोस्ट प्रसारित कर रहा है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेक्सड़िया में बढ़ाई गई चौकसी, परिजनों ने कार्रवाई पर जताया असंतोष

रेक्सड़िया निवासी व्यापारी विनोद साहनी (45) की हत्या के बाद पुलिस ने मृतक के घर और आसपास के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसओ कृष्ण गोपाल राय खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।

शाहपुर बाजार से मृतक के घर तक आने-जाने वाले रास्तों, घर और कमियार मार्ग पर पांच बैरियर लगाए गए हैं। करीब 50 से 55 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ सात दरोगा और गार्ड तैनात हैं। पीएसी भी शाहपुर में कैंप कर रही है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद ही लोगों को मृतक के घर की ओर जाने दे रही है।

परिजन बोले- कार्रवाई से संतुष्ट नहीं
मृतक के भाई विनय साहनी ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि हत्या के कई दिन बीतने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार को तब तक न्याय मिलने का भरोसा नहीं है, जब तक शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। विनय साहनी ने आरोप लगाया कि मृतक के घर और आने-जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात होने से शोक संवेदना व्यक्त करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को मांगपत्र देकर मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी और पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई थी। परिजनों का कहना है कि इन मांगों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस बोली- चल रहा प्रयास

- हत्या के पांच दिन बाद भी छह आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घायल विनोद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में तीन नामजद समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सीओ आनंद राय ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed