फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vinesh destroyed Congress in Haryana: Brij Bhushan

हरियाणा में विनेश ने किया कांग्रेस का सत्यानाश : बृजभूषण

Tue, 08 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vinesh destroyed Congress in Haryana: Brij Bhushan
गोंडा। हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जहां विनेश होंगी, वहां सत्यानाश ही होगा। एग्जिट पोल का हवाला देते हुए बोले कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली थी, लेकिन पहलवान विनेश फोगाट के पार्टी में जाने से जनता का फैसला पलट गया। मंगलवार को पूर्व सांसद नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पोर्ट स्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा के जींद जिले की जुलाना सीट से विनेश फोगाट के जीतने पर कहा कि वह तो मेरा नाम लेकर जीत गईं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसका मतलब तो यह है कि मैं महान आदमी हूं, जिसका नाम लेकर उनकी नैया पार हो गई। साफ कहा कि विनेश हरियाणा की नायक नहीं खलनायक हैं। भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने हरियाणा की जनता को बधाई दी, कहा कि अब राहुल गांधी का क्या होगा। जम्मू कश्मीर के सवाल पर कहा कि वहां भाजपा ने एक प्रयास किया था। वहां का मौसम और माहौल कुछ दूसरा है, जो भी जनता ने फैसला दिया है वह स्वीकार है। समारोह में पूर्व सांसद ने हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। मेधावियों को तरक्की के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed