फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villages full of water, people upset

गांवों में भरा पानी, लोग परेशान

Sun, 24 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Villages full of water, people upset
गांव में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों हुई बारिश के चलते राप्ती नदी रविवार को लाल निशान पार कर गई है। नदी खतरे के निशान से करीब पांच सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ के चलते करीब 50 गांव पानी से घिर गए हैं। 15 गांवों में पानी भर गया है। इससे इन गांवों की करीब 30 हजार आबादी प्रभावित है। डेढ़ हजार एकड़ फसल तथा पशुओं का चारा पानी में डूब गया है। पीड़ितों के समक्ष खाने व रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत आदि न कराने से प्रभावित ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


रविवार को राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से ऊपर 104.670 मीटर पहुंच गया है। बाढ़ के चलते सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला तहसील क्षेत्र के करीब 50 गांव पानी से घिर गए हैं। 15 गांवों में राप्ती नदी का पानी घुस गया है। सदर तहसील के चौका कला तथा केतारपुरवा गांव के लोग बाढ़ के चलते सामान सहित गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गौरीशंकर ने बताया कि बाढ़ के चलते घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना ही एक मात्र विकल्प है। वर्ष 2015 में आई बाढ़ में उतरौला तहसील के चंदापुर गांव के निकट क्षतिग्रस्त हुए बांध की मरम्मत न होने से रविवार को गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग, बाघाजोत, मिलौली, पाला, बभनपुरवा, चुचुहिया, फत्तेजोत, परसौना व महुवाधनी सहित क्षेत्र के करीब 35 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ आने के बाद जिला प्रशासन की तंद्रा भंग हुई है।

सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने रामपुर तथा नौबस्ता गांव के निकट कटान की जद में आए तटबंध का निरीक्षण किया तथा तटबंध को बचाने के निर्देश मातहतों को दिए। एसडीएम के मुताबिक बाढ़ से अभी कोई गांव प्रभावित नहीं हुआ है। उधर, उतरौला तहसील क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए उतरौला में बनाई गई बाढ़ चौकी बीज गोदाम में रविवार को ताला लटका रहा। 


राप्ती नदी में आई बाढ़ के चलते गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग के दतरंगवा व भुसैलवा डिप पर बाढ़ का पानी भर जाने से भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। बाढ़ के चलते न्यौरी, दतरंगवा, सिंहावापुर, भुसैलवा तथा महरी सहित 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed