{"_id":"6673318576a57eb84903d5c4","slug":"villagers-named-khalepurva-village-as-saryunagar-gonda-news-c-100-1-slko1028-118822-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खालेपुरवा गांव का नाम ग्रामीणों ने सरयूनगर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खालेपुरवा गांव का नाम ग्रामीणों ने सरयूनगर रखा
Thu, 20 Jun 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ के चलते वर्षों पहले गांव का नाम हो गया था खालेपुरवा
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी के तटवर्ती का नाम ऐसा था कि कहीं बताने में गांव के लोग सकुचाते थे। वर्षों पहले बाढ़ से मुड़ेरवा के एक गांव का नाम खालेपुरवा पड़ गया था। इसका न तो कोई महत्व था और न ही किसी मतलब का था। ऐसे में गांव के लोगों ने बैठक कर गांव का नाम बदलकर सरयूनगर रख लिया। गांव निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव स्थित बाबा ब्रह्मचारी के स्थान पर ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई। जहां नाम तय होने के बाद गांव में पूजन के साथ ही सरयू जल एवं प्रसाद वितरण किया गया। गांव काे अब सरयूनगर के रूप में दर्ज किए जाने का जनप्रस्ताव डीएम व सीडीओ के साथ ही तहसील व ब्लाॅक प्रशासन को भेजा गया है। बैठक में कुबेर सिंह, रामपाल सिंह, सूरज सिंह, राजनारायण सिंह, राजदेव सिंह, अमर सिंह, गोलू, प्रिंस, यश, विशाल, शिवम सिंह, हर्ष सिंह आदि रहे। संवाद