{"_id":"0dbc6f3df718aa47a763e313fdbf5c1e","slug":"village-head-and-members-will-take-oath-20-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व सदस्य 20 को लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व सदस्य 20 को लेंगे शपथ
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को 20 दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 26 दिसंबर को होनी है। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने ब्लॉकों में शपथ दिलाने के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया है।
नामित अधिकारी नए प्रधानों व सदस्यों को 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे। सभी ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का होना जरूरी है। प्
रथम बैठक में ही ग्राम पंचायतों की छह समितियों का गठन भी किया जाएगा। यदि किसी कारण से किसी ग्राम पंचायत में छह समितियों का गठन नहीं पूरा हो पाता है तो यह कार्य हर हाल में दूसरी बैठक में कर लिया जाएगा।
सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने ब्लॉकों में होने वाली बैठकों के एजेंडे व चर्चा आदि का विवरण 27 दिसंबर को पंचायत राज अधिकारी गोंडा कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों की पहली बैठक की सूचना सभी सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने के साथ पहले से ही सभी निर्वाचित सदस्यों को नोटिस तामीला कराई जाएगी।
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों से ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची तलब की है, जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान के अलावा दो तिहाई से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। यह सूची पांच प्रतियों में मांगी गई है।
सभी खंड विकास अधिकारियों को 16 दिसंबर तक सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिये गए हैं। जिला अधिकारी ने निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों में दो तिहाई निर्वाचित सदस्यों वाले गांव की सूची फाइल हो जाने के बाद पंचायतों का गठन कर प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
इसके बाद ही पहली बैठक होगी। गांवों में जब तक दो तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं होते हैं, तब तक 18 दिसंबर तक उस गांव में अधिसूचना प्रभावी रहेगी।
शपथ दिलाने के लिए नामित किए गए अधिकारी
ब्लॉक नामित अधिकारी
झंझरी - उप जिलाधिकारी सदर गोडा।
पंडरीकृपाल- तहसीलदार सदर गोंडा
रूपईडीह - जिला समाज कल्याण अधिकारी गोंडा।
मुजेहना - जिला कार्यक्रम अधिकारी गोंडा।
इटियाथोक - जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा।
कर्नलगंज - उप जिलाधिकारी कर्नलगंज
परसपुर - तहसीलदार कर्नलगंज ।
कटराबाजार - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ।
हलधरमऊ - जिला विद्यालय निरीक्षक ।
तरबगंज - जिला विकास अधिकारी ।
वजीरगंज - तहसीलदार तरबगंज
नवाबगंज - उपजिलाधिकारी तरबगंज
बेलसर - उपायक्त मनरेगा
मनकापुर - पीडी
छपिया - उपजिलाधिकारी मनकापुर
बभनजोत - तहसीलदार मनकापुर