फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Varanasi Intercity train will start operating after a week

Gonda News: वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का एक सप्ताह बाद शुरू होगा संचालन

Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Intercity train will start operating after a week
गोंडा। करीब छह माह से बंद चल रही वाराणसी इंटरसिटी का संचालन एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। इसी तरह कोरोना के समय से बंद चल रही लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की सेवा भी जल्द बहाल की जाएगी। शुक्रवार को गोंडा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ट्रेनों के संचालन से लाखों लोगों को सुविधा होगी। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं विकसित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर चार तक का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया, आरआरआई पैनल, यात्री प्रतीक्षालय व पार्सल दफ्तर के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। प्लेटफार्म पर खानपान के स्टॉल व ठेलों पर निर्धारित रेट की सूची नहीं पाई गई। डीआरएम ने पार्सल दफ्तर में रखे सामानों के बारे में पूछा कि यह कब से रखे हैं। कब बुकिंग हुई। एक सप्ताह में यहां से कितना सामान आता-जाता है। इस पर संबंधित अधिकारी ठीक से जवाब नहीं दे पाए, जिस पर उन्होंने वाणिज्य विभाग के लोगों के पेंच कसे। डीआरएम ने कहा, यह स्थिति ठीक नहीं है। सुधार लाएं वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीआरएम ने बिजली से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वचलित सीढ़ी बंद नहीं होनी चाहिए। इसके रखरखाव के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। डीआरएम ने कहा, पांच साल से बंद चल रही लखनऊ से गोंडा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का बहुत जल्द संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक सप्ताह के बाद गोंडा से बहराइच होकर चलने लगेगी। निरीक्षण के बाद डीआरएम छपरा से मथुरा से जा रहीं पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर के साथ यहां से ऐशबाग रेलवे स्टेशन तक विंडो निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं में बढ़ोतरी का रोडमैप तैयार
डीआरएम ने कहा, स्टेशन पर सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। कई अन्य सुविधाओं के लिए भी रोडमैप तैयार किया गया है। सभी प्लेटफार्म पर टीवी लगाकर ट्रेनों के आने-जाने एवं सुरक्षित यात्रा के बारे में लोगों को बताया जाएगा। वेटिंग हॉल की हर आधे घंटे बाद सफाई कराने की व्यवस्था कराई जाएगी। प्लेटफार्म नंबर एक से दो, चार और पांच पर जाने के लिए हर समय स्वचलित सीढ़ी का संचालन कराया जाएगा। डीआरएम ने कहा, प्लेटफार्म पर बिकने वाली खानपान सामग्री शुद्ध हो। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ हमेशा तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed