{"_id":"6ae8cf67fd170ac02707b32b","slug":"adverse-effects-of-substance-abuse-highlighted-in-a-speech-competition-gonda-news-c-100-1-slko1026-169191-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भाषण प्रतियोगिता में बताए नशे के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भाषण प्रतियोगिता में बताए नशे के दुष्परिणाम
Mon, 02 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शामिल छात्र व मौजूद शिक्षक। स्रोत: महाविद्या
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के मुख्य परिसर में नशामुक्त युवा अभियान के तहत हिंदी विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘नशामुक्त युवा : विकसित भारत का आधार’ विषय पर विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों, युवा पीढ़ी के भविष्य पर इसके प्रभाव और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला ने प्रथम, प्रीति वर्मा ने द्वितीय और गौरव मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शुभी पांडेय और सचिन पांडेय को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुक्ता टंडन ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. मंशाराम वर्मा, पवन कुमार सिंह और अर्जुन चौबे शामिल रहे। प्रो. जयशंकर तिवारी ने नशामुक्त युवा पीढ़ी को स्वस्थ और जिम्मेदार समाज का आधार बताया। इस दौरान डॉ. ममता शुक्ला और गुड़िया तिवारी ने सहयोग किया।