फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vaishno Devi and Ardhkumari are being seen in the pandal of Balpur

Gonda News: बालपुर के पंडाल में वैष्णो देवी व अर्द्धकुमारी के हो रहे दर्शन

Sun, 28 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi and Ardhkumari are being seen in the pandal of Balpur
बालपुर/मसकनवा/गोंडा। बालपुर बजार में श्री श्री दुर्गा पूजन समिति के सदस्यों ने प्राचीन काली मंदिर परिसर में 60 फिट ऊंची गुफा का निर्माण कराया है। गुफा में मां वैष्णो देवी, अर्द्धकुमारी व बाबा भोलेनाथ की झांकी सजाई गई है, जिसे देखने के लिए कस्बे के साथ ही ग्रामीण इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक पूजन का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

आयोजक संगमलाल मोदनवाल ने बताया कि गुफा के अंदर मां वैष्णो देवी, अर्द्धकुमारी, बाबा भोलेनाथ के दर्शन कराए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से देर रात तक दर्शन के लिए गुफा खुली रहती है। समिति के सदस्य संजय गुप्ता, किशन गुप्ता, शक्ति मोदनवाल, राज पटवा, दीपक गुप्ता, लकी मोदनवाल ने बताया कि एकसाथ 50 श्रद्धालुओं की टोली दर्शन के लिए अंदर जा सकती है। चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिए फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

उधर, मसकनवा बाजार, छपिया, हथियागढ़, बभनान आदि क्षेत्रों में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। मंदिरों व पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सम्मय माई स्थान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। रविवार को महिलाओं और बेटियों ने भजन गाकर मां का गुणगान किया। छपिया में 252 दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें मसकनवा बाजार में मुख्य चौराहा, मसकनवा गौराचौकी, मसकनवा, छपिया बभनान, अयोध्या मार्ग पर 12 स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाजार में एक प्लाटून पीएसी सहित स्थानीय पुलिस लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed