{"_id":"698382722f4a7a853508c6b4","slug":"usha-diagnostic-center-seal-gonda-news-c-100-1-slko1028-151563-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उषा डायग्नोस्टिक सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उषा डायग्नोस्टिक सेंटर सील
Wed, 04 Feb 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अनियमितता मिलने पर बेलसर में चल रहे उषा डायग्नोस्टिक सेंटर को बुधवार को सीएमओ ने सील करा दिया। सीएमओ ने जब जांच की तो केंद्र बिना पंजीकरण व आवश्यक मानकों के बिना ही संचालित हो रहा था।
सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा तकनीकी मानकों के अभाव में केंद्र का संचालन नियम विरुद्ध पाया गया।