फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Up Board,Exam

हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त, 4505 ने अब तक छोड़ी परीक्षा

Tue, 12 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Up Board,Exam
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षाएं मंगलवार को पूरी हो गई हैं। हाईस्कूल परीक्षा में अब तक 4505 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। हाईस्कूल में 46161 छात्र पंजीकृत थे और 41636 ने परीक्षा दी हैं। जबकि, एक छात्रा को नकल करते पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए एक छात्र के विरूद्व केस दर्ज हुआ है। इंटरमीडियट की परीक्षाएं भी बुधवार को पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा का शोर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार को आखिरी दिन था। जिसमें हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा थी। जिसमें 30542 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 26677 ने परीक्षा दी। इसमें 3865 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर के व्यवसायिक वर्ग की परीक्षा में 468 में 365 ने परीक्षा दी, और 13 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा के पंजीकृत 4106 परीक्षार्थियों में 3651 ने परीक्षा दी है। 455 ने परीक्षार्थियों ने छोड़ दी है। पूर्व में निरस्त हुुई अंग्रेजी की परीक्षा बुधवार को पहली पाली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed